फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sibals Advice: संसद में गतिरोध खत्म करने का कपिल सिब्बल ने दिया फॉर्मूला, तीन अहम सुझाव दिए

Thu, 21 Jul 2022 01:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष विपक्ष विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा कर रहा है। इससे कामकाज बाधित हो रहा है। 

विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने संसद की कार्यवाही में बदलाव के लिए फॉर्मूला पेश किया है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रक्रिया में बदलाव के सुझाव दिए। इसमें सप्ताह में एक दिन किसी खास विषय पर चर्चा के लिए आरक्षित रखने की भी बात कही।

विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष विपक्ष विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा कर रहा है। इससे कामकाज बाधित हो रहा है। विपक्ष दोनों सदनों में महंगाई पर चर्चा करने और दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने पर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सिब्बल ने गुरुवार को संसद की कार्यवाही के नियमों में बदलाव का सुझाव दिया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिए सुझाव

  1.  सप्ताह में एक दिन विपक्ष द्वारा तय विषय पर चर्चा के लिए आरक्षित हो।
  2.  सरकार को इस दिन वीटो करने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।
  3.  कोई भी कानून बिना चर्चा के पारित नहीं होना चाहिए। विपक्ष को इस पर चर्चा में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें