फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों की गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर बंद, कई इलाकों में धारा-144 लागू

Tue, 25 Jul 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
सोमवार को एनआईए ने कश्मीर में हिंसा फैलाने और पाकिस्तान से फंडिंग के मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया। जिसके बाद घाटी में बंद का ऐलान किया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर के कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है, ताकि अलगाववादियों की गिरफ्तारी के खिलाफ किसी प्रदर्शन को रोका जा सके। 
विज्ञापन


अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक ने बंद का ऐलान किया है, उन्हें श्रीनगर में नजरबंद कर दिया गया है। जबकि यासीन मलिक श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद है। जिला अधिकारी ने इलाके में धारा- 144 लागू कर दी है। बंद के ऐलान के बाद से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दुकाने और स्कूल सभी बंद हैं। वहीं प्रइवेट ट्रांसपोर्ट की बात करें तो सुबह से कुछ ऑटो ही नजर आए हैं। 

गौरतलब है कि एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान से कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए फंडिंग, आतंकी संगठनों से कनेक्शन और मनी लॉंड्रिग से जुड़े मामलों मे शामिल होने के शक के आधार पर अलगाववादी नेताओं के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें