ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनौती दे रहे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह बंगाल की बेटी नहीं बल्कि घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की ‘खाला’ हैं।
भाजपा नेता ने कहा, यदि टीएमसी फिर सत्ता में आई बंगाल कश्मीर बन जाएगा
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित रैली में शुभेंदु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और वामदल-कांग्रेस गठबंधन दोनों तुष्टिकरण की राजनीति कर बंगाल को विभाजित करना चाहते हैं। यदि तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो बंगाल कश्मीर बन जाएगा। कश्मीर में पंडितों के साथ जो हुआ, वही यहां भी होगा।
तृणमूल के नारे ‘बंगाल चाहे अपनी बेटी’ पर उन्होंने कहा कि किसी को भी ममता बनर्जी अपनी बेटी के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं। वह घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की ‘खाला’ हैं। अपनी पूर्व पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है।
टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की चेयरमैन ममता बनर्जी हैं और भ्रष्ट भतीजा इसका एमडी है। माननीय एक थिंकर को 500 करोड़ रुपये में खरीद कर लाई हैं। यह पैसा मनरेगा, पीएम आवास योजना और कोयला, बालू व गो तस्करी से आया है।