फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: अक्तूबर तक 20 लाख घर और सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, डिस्कॉम को 4950 करोड़ का प्रोत्साहन

Fri, 31 Jan 2025 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

श्रीपाद येसो नाइक ने कहा, मुफ्त बिजली योजना छतों पर सौर प्रणाली लगाने की दुनिया की सबसे बड़ी पहल है। इस योजना के तहत मार्च, 2027 तक एक करोड़ घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत मार्च, 2026 तक यह आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच जाएगा। 
 
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छत पर लगे सौर संयंत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने कहा कि पीएम सूर्य योजना के तहत घरों की छतों पर लगाए जा रहे सौर संयंत्रों की संख्या अक्तूबर तक 20 लाख के पार पहुंच जाएगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सम्मेलन में नाइक ने कहा, मार्च तक यह आंकड़ा 10 लाख के पार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


नाइक ने कहा, मुफ्त बिजली योजना छतों पर सौर प्रणाली लगाने की दुनिया की सबसे बड़ी पहल है। इस योजना के तहत मार्च, 2027 तक एक करोड़ घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत मार्च, 2026 तक यह आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को 75,021 करोड़ रुपये के बजट के साथ इस पहल की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य छतों पर सौर प्रणाली लगाने को सुगम बनाकर घरों को मुफ्त बिजली देना है। योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियों यानी डिस्कॉम को राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों (एसआईए) के रूप में नामित किया गया है।

डिस्कॉम को 4,950 करोड़ का प्रोत्साहन
डिस्कॉम को प्रोत्साहन के लिए कुल 4,950 करोड़ रुपये दिया गया है। इसमें ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर (जीसीआरटी) के दूसरे चरण के कार्यक्रम के तहत पिछले खर्च को शामिल किया गया है। नाइक ने दिसंबर में कहा था कि राष्ट्रीय पोर्टल पर कुल 1.45 करोड़ पंजीकरण, 26.38 लाख आवेदन और 6.34 लाख छत पर सौर स्थापना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें