फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की ऊर्जा कंपनी बनने को नया कारोबारी मॉडल बना रही आईओसी

Tue, 20 Oct 2020 01:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
श्रीकांत माधव वैद्य (चेयरमैन ऑफ आईओएस) - फोटो : PTI
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य का कहना है कि हम खुद को सिर्फ पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं। हमारा मकसद देश की ऊर्जा कंपनी बनना है। इसके लिए कंपनी नए सिरे से अपना कारोबारी मॉडल बना रही है। इसके तहत पेट्रोरसायन कारोबार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन ने कहा, पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं रखना चाहते
वैद्य ने कहा कि दुनिया बदल रही है। हम अपने पेट्रोल पंपों पर वाहन एलपीजी और परंपरागत ईंधन (पेट्रोल-डीजल) बेचने के अलावा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और बैटरी अदला-बदली स्टेशन लगाना चाहते हैं। आईओसी अपने 76 पेट्रोल पंपों पर पहले ही ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगा चुकी है। 11 पेट्रोल पंपों पर बैटरी अदला-बदली सुविधाएं लगाई गई हैं।

इसके अलावा, कंपनी विभिन्न अत्याधुनिक बैटरी प्रौद्योगिकियों का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा, सबसे बड़ी खुदरा कंपनी होने के कारण आईओसी के समक्ष किसी नए खिलाड़ी से बाजार हिस्सेदारी गंवाने का खतरा रहता है। इसलिए हम अपने खुदरा कारोबार के तरीके पर विचार कर रहे हैं। देश के पेट्रोलियम उत्पाद बाजार में 40 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी ने 18 फीसदी हाइड्रोजन मिश्रण वाली सीएनजी पेश की है। इससे पुराने बीएस-4 वाहन को बदलने की जरूरत नहीं है। यह सीएनजी बीएस-6 वाहन के अनुकूल उत्सर्जन देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें