फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Walkar murder: 15 दिन पहले ही वसई से मुंबई शिफ्ट हुआ था आफताब का परिवार, अब सोसाइटी वाले हैरान

Tue, 15 Nov 2022 05:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पवई के इस हाउसिंग सोसाइटी के सदस्य ने कहा कि आफताब पूनावाला करीब 15 दिन पहले वसई में यूनिक पार्क हाउसिंग सोसाइटी में अपने परिवार के सदस्यों की मदद करने आया था।
विज्ञापन
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अपने लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने एक पखवाड़े पहले महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में अपने परिवार के सदस्यों को मुंबई शिफ्ट करने में मदद करने के लिए हाउसिंग सोसाइटी का दौरा किया था। सोसाइटी के एक सदस्य ने मंगलवार को ये जानकारी दी। 28 वर्षीय आफताब को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का बेरहमी से कत्ल करने आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि आफताब ने श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काटा और इन्हें दक्षिण दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। इसके बाद वह इन टुकड़ों को कई दिनों तक जंगल में फेंकता रहा। 

विज्ञापन


आफताब पूनावाला करीब 15 दिन पहले वसई गया था 
पवई के इस हाउसिंग सोसाइटी के सदस्य ने कहा कि आफताब पूनावाला करीब 15 दिन पहले वसई में यूनिक पार्क हाउसिंग सोसाइटी में अपने परिवार के सदस्यों की मदद करने आया था। उन्होंने कहा कि आफताब इस दौरान सामान्य रूप से बात करता था। कोई सोच भी नहीं सकता कि उसने इतना जघन्य अपराध किया है। उन्होंने कहा कि आफताब पूनावाला का सोसाइटी में एक फ्लैट हैं और शिफ्ट होने से पहले उसका परिवार 20 साल तक यहां रहता था। उसके खिलाफ कभी किसी ने कोई शिकायत नहीं की थी।

आफताब और परिवार वालों का बर्ताव था अच्छा 
उन्होंने कहा कि जब हमने उनसे शिफ्ट होने का कारण पूछा, तो आफताब के पिता ने हमें बताया कि उनके बेटे को मुंबई में नौकरी मिल गई है और उसकी कंपनी किराया देगी। विंग की तीसरी मंजिल पर रहने वाले हाउसिंग सोसाइटी के सचिव अब्दुल्ला खान ने कहा कि आफताब और उनके परिवार के सदस्यों ने अन्य निवासियों के साथ अच्छा व्यवहार किया था। तीसरी मंजिल पर ही पूनावाला का भी फ्लैट है। 
विज्ञापन




लगभग 15 दिन पहले उसने फ्लैट खाली कर दिया और इसे किराए पर दे दिया था। वे मुंबई के पास कहीं चले गए। आफताब ने मुझे बताया कि वह दिल्ली में रह रहा था। मैंने उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं देखा। अपराध के बारे में जानकर हम हैरान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें