फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किल्लत: आप सरकार ने कहा- केवल एक दिन नहीं, हमेशा चाहिए 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन

Thu, 06 May 2021 10:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने पहली बार 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने पर केंद्र का किया धन्यवाद
 
विज्ञापन
oxygen crisis in delhi - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि हालात को देखते हुए सरकार लगातार पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर विचार करे। केंद्र से ऑक्सीजन की मांग के साथ ही दिल्ली ने अपने स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने पर भी विचार किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दो प्लांट्स का निरीक्षण कर यहां ऑक्सीजन उत्पादन जल्द शुरू करने को कहा है। एक दिन पहले धर्मशिला अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू हो चुका है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन में से 33 फीसदी ऑक्सीजन निर्धारित प्लांटों से नहीं दी गई है। दिल्ली को यह ऑक्सीजन हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद दी गई है। अगर केंद्र सरकार यही काम अपने स्तर पर करती तो लोगों में एक बेहतर संदेश जाता।

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन के लिए की जाने वाली आपात कॉल में कमी आई है। एक दिन पहले तक अस्पतालों ने 42 से ज्यादा डिस्ट्रेस कॉल किए थे, जबकि अब यह संख्या 16 रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की सप्लाई बनी रही तो स्थिति बेहतर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें