भारी मुनाफा कमाने के लिए बगैर इजाजत के कथित तौर पर 256 किग्रा पटाखों का भंडारण करने को लेकर 48 वर्षीय एक दुकानदार को यहां दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी दाल चंद ने बगैर इजाजत या लाइसेंस के पश्चिम दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित अपने मकान में पटाखों का भंडारण कर रखा था।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पश्चिम जिला के थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि इलाके में अवैध पटाखों की बिक्री नहीं हो। उन्होंने बताया कि एक आवासीय इलाके में पटाखों के भंडारण के बारे में सूचना मिलने पर छापा मार कर 256 किग्रा पटाखा जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।