फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन अवनी को मारने वालों ने कहा : मैंने वही किया जो जिम कॉर्बेट करता है

Tue, 06 Nov 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
बाघिन अवनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कई लोगों की जान लेने वाली बाघिन अवनी की मौत के बाद से ही उसे मारने वाले सवालों के घेरे में हैं। जब बाघिन को मारने वाले शहाफत अली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके बेटे ने जो किया वह महाराष्ट्र वन्य विभाग के फैसले के आधार पर किया। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया था।    

विज्ञापन


नरभक्षी बाघिन अवनी को मारने वाले पिता शहाफत अली और उनके बेटे असगर अली खान ने आरोप लगाने वाले एनजीओ के बारे में कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भी मानहानि का केस करने को कहा। शहाफत अली ने कहा कि वन्य जीव सुरक्षा कानून बनने से पहले उन्होंने कई शिकार किए हैं। लेकिन कानून बनने के बाद कभी शिकार नहीं किया। उन्होंने भारत में समस्या देने वाले करीब 50 जानवरों को मारा है या फिर शांत किया है। यह काम उन्होंने 40 ऑपरेशंस के तहत किया है।

असगर अली खान का कहना है कि वन्यजीव कार्यकर्ता अवनी की मौत को हत्या बता रहे हैं। उसे मारने का निर्णय भी अचानक लिया गया था। उसपर इसलिए गोली चलाई क्योंकि वह सुई लगने के बाद वनकर्मियों के ऊपर छलांग लगा रही थी। उन्होंने कहा कि उनपर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन


शहाफत अली ने कहा कि वह वही काम कर रहे हैं जो जिम कॉर्बेट वाले करते हैं। उन्होंने भी समस्या देने वाले बाघों को मारा था। उन्होंने कहा कि जो जानवर परेशानी देते हैं उन्हें मारने का दूसरे देशों में भी होता है। इसलिए जो भी राजनेता और कार्यकर्ता उनपर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें आरोप लगाना बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें