इस परीक्षा में भारतीय दंड संहिता (इंडियन पेनल कोड) और दंड प्रक्रिया संहिता (क्रिमिनल प्रसीजर कोड) जैसे विषय शामिल थे। बताया जा रहा है फॉरन पुलिस फोर्स को मिला कर कुल 136 अफसरों में से 133 ऐसे हैं जो एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हुए हैं।
मेडल और ट्रॉफी वाले अफसर भी फेल
अकादमी का कहना है कि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है जब ऐसे नतीजे आए हों। फेल होने वाले कई अफसर तो ऐसे भी हैं जो अक्टूबर में पासिंग आउट परेड में मेडल और ट्रॉफी ले चुके हैं। वहीं फॉरन फोर्स वाले सभी अफसर फेल हुए हैं। अब ये एक बार फिर परीक्षा में बैठेंगे।
जानकारी है लिए बता दें ट्रेनिंग में मिलने वाले नंबर सीनियॉरिटी में जुड़ते हैं। यदि कोई फोल हो जाए तो उसकी सीनियोरिटी कम हो जाती है। वहीं अकैडमी के एक अफसर का कहना है कि यदि कोई अफसर फेल हो जाता है तो भी उसे स्नातक होने और पोस्टिंग मिलने से रोका नहीं जा सकता।