फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में एनडीए से बाहर आना अकाली दल का सराहनीय फैसला : शिवसेना

Mon, 28 Sep 2020 04:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

शिवसेना ने रविवार को कहा कि किसानों के हित में एनडीए से बाहर आने का शिरोमणि अकाली दल का फैसला सराहनीय है। हालांकि शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अकाली दल का एडीए छोड़ना दुखद घटनाक्रम है। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए छोड़ने वाला अकाली दल शिवसेना और टीडीपी के बाद तीसरा दल है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर विवाद के चलते शिवसेना एनडीए से अलग हो गई थी। राउत ने कहा कि शिवसेना और अकाली दल एनडीए के स्तंभ थे। दोनों दल भाजपा के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहे थे जबकि अन्य दल सत्ता में भागीदारी के लिए आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें