फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: SC ने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफे पर उठाए सवाल, उद्धव बोले- गद्दारों के साथ कैसे चलाता सरकार

Thu, 11 May 2023 03:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि जैसे मैंने नैतिकता का पालन किया, अगर इस मुख्यमंत्री में जरा भी नैतिकता हो तो ये तुरंत इस्तीफा दे दें। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे के साथ नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और आदित्य ठाकरे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवसेना-उद्धव बालासाहेब के प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान आया है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव के इस्तीफा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर उद्धव ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि जिन्हें पार्टी ने सबकुछ दिया उन्होंने ही गद्दारी की। गद्दार लोगों के साथ सरकार कैसे चलाता। ऐसे में नैतिकता के आधार पर मैंने इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


उद्धव ने मांग की कि जैसे मैंने नैतिकता का पालन किया था, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अगर इस मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) में जरा भी नैतिकता हो तो ये तुरंत इस्तीफा दे दें। 

विपक्षी एकता पर क्या बोले उद्धव?
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उद्धव ने कहा कि  इस देश में प्रजातंत्र की रक्षा करना हमारा काम है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा नहीं देता तो शायद मैं फिर मुख्यमंत्री बन जाता। मैं मेरे लिए नहीं लड़ रहा, मेरी लड़ाई जनता के लिए, देश के लिए है। राजनीति में मतभेद होते रहते हैं लेकिन हमारा एक मत यह है कि इस देश को बचाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि पूरे देश में अधिक से अधिका पार्टियां एकजुट हों, मिलकर हम सब लड़ेंगे। आज जो केंद्र में है वे देश के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं इसलिए देश के हित में हम सब मिलकर लड़ेंगे। अब यह तय होगा कि कब सबकी मीटिंग होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें