फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'चीन ने लद्दाख में 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर कर रखा है कब्जा'; उद्धव की पार्टी ने केंद्र पर बोला हमला

Wed, 21 Jun 2023 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पार्टी के मुख पत्र सामना में कहा गया है कि सरकार चीन जैसे दुश्मन पर नजर रखने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को फंसाने और चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई है। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, चीन ने 65 पेट्रोलिंग प्वाइंट में से 26 पर कब्जा कर किया हुआ है और भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग प्वाइंट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र पर बड़ा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने अपने मुखपत्र में बुधवार को दावा किया कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 65 पेट्रोलिंग प्वाइंट हैं। इनमें से 26 पर चीन ने कब्जा कर रखा है। साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस सच्चाई को देश से छिपा रही है।

विज्ञापन


पार्टी के मुख पत्र सामना में कहा गया है कि सरकार चीन जैसे दुश्मन पर नजर रखने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को फंसाने और चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई है। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, चीन ने 65 पेट्रोलिंग प्वाइंट में से 26 पर कब्जा कर किया हुआ है और भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग प्वाइंट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। केंद्र ने अभी तक इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। 

सामना ने यह दावा लेह-लद्दाख के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर किया। मुखपत्र ने कहा कि सरकार को आदर्श रूप से सभी सेवारत प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बैठक करनी चाहिए थी तथा घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए विचार-विमर्श करना चाहिए था लेकिन ऐसी कोई बैठक नहीं हुई। सामना ने कहा कि घुसपैठ के बाद काफी समय बीत चुका है और खुद को बदनामी से बचाने के लिए सरकार ने इस बारे में बात न करने का सुविधाजनक रास्ता चुना है। बदनामी से बचने के लिए सरकार सच को छिपाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें