भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच जारी घमासान की बात खुलकर सामने आ गई है। शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
इस बात की घोषणा खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की। दरअसल, हार्दिक पटेल गुजरात में आंदोलन के जरिए राज्य की बीजेपी सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम आनंदीबेन, हार्दिक पटेल के आंदोलन को सही तरीके से नहीं संभाल पाईं और राज्य में बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी।
Mumbai-In a joint press conf with U.Thackeray Hardik Patel says he is a fan of Bal Thackeray; will be Shiv Sena's campaign face in Gujarat pic.twitter.com/Y0eBKyyiFp
— ANI (@ANI_news) February 7, 2017