फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार को पद्म विभूषण मिलने पर बोले ठाकरे - क्या मोदी ने यह गुरुदक्षिणा दी है

Fri, 27 Jan 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बुधवार, 25 जनवरी को शरद पवार समेत सात लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में शरद पवार का नाम आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामले में महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि शरद पवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना क्या ‘गुरुदक्षिणा’ है?
विज्ञापन


गोरेगांव में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या पद्म विभूषण को गुरुदक्षिणा के तौर पर दिया गया है? क्या गुरुदक्षिणा पुरस्कार के रूप में भी दी जाती है?' दिलचस्प बात यह है कि शिवसेना के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पवार को सम्मानित करने के सरकार के फैसले की सराहना की है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में गन्ना किसानों की स्वायत्त संस्था वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) के एक समारोह के दौरान शरद पवार का जिक्र करते हुए कहा था कि जब मैंने राजनीति में कदम रखा था तब शरद पवार ने मेरी मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2002 के दंगो के ठाकरे ने दिया था मोदी का साथ

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
यह पहली बार नहीं है जब उद्धव ठाकरे ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला हो। इसके पहले शिवसेना पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ठाकरे ने कभी ‘56 इंच का सीना’ होने जैसी बात नहीं की, लेकिन तब भी देश के दुश्मन उनके नाम से ही डरते थे। 

शिवसेना ने यह भी कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद जब भाजपा मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटाने पर विचार कर रही थी, उस वक्त ठाकरे ने मोदी का साथ दिया था। पार्टी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की जब मुंबई के नगर निकाय चुनावों में भाजपा के साथ उसके गठबंधन की संभावनाएं धूमिल पड़ गई हैं। 

यह टिप्पणी दिवंगत नेता की 91वीं जयंती के दिन की गई। वहीं मोदी ने ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह साहस के पर्याय थे और वे अनेक लोगों की आकांक्षाओं की आवाज बनकर उभरे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें