फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वीरता का इस्तेमाल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कर रहे हैं मोदी : शिवसेना

Fri, 26 Jun 2020 02:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut - फोटो : ANI
विज्ञापन

गलवान घाटी मुद्दे पर शिवसेना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी गलवान घाटी संघर्ष में भारतीय सैनिकों की ओर से दिखाई गई वीरता का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार के प्रमुख दल शिवसेना ने कहा कि 15 जून को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में शामिल एक विशेष सैन्य रेजिमेंट का उल्लेख कर प्रधानमंत्री मोदी ‘जातीय और क्षेत्रीय कार्ड' खेल रहे हैं।

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने सम्पादकीय में गलवान घाटी संघर्ष में बिहार रेजिमेंट की वीरता पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही। मराठी दैनिक ने पूछा कि देश जब सीमा पर संकट का सामना कर रहा था तो क्या महार, मराठा, राजपूत, सिख, गोरखा, डोगरा रेजीमेंट सीमाओं पर बेकार बैठकर तम्बाकू चबा रहे थे?
विज्ञापन




सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि कल पुलवामा में आतंवकादियों के साथ मुठभेड़ में महाराष्ट्र का सीआरपीएफ जवान सुनील काले शहीद हो गया। आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय सेना में जाति और क्षेत्र को महत्ता दी गई। सम्पादकीय में भाजपा के पूर्व सहयोगी ने इस तरह की राजनीति का विरोध किया।

सम्पादकीय में कहा गया कि इस तरह की राजनीति एक बीमारी है, जो कि कोरोना वायरस से अधिक घातक है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहां सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें