फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलना चाहते हैं

Fri, 26 Jun 2020 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के लिए अपना नाम भेजा है, लेकिन जब तक वह भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास नहीं ले लेते। बीसीसीआई से उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने तांबे को केकेआर के लिए आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह अबु धाबी में एक अमान्य टी-10 लीग में खेले थे। बोर्ड के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश में घरेलू टी-20 लीग खेलने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वह इंडियन प्रीमियर लीग समेत सभी तरह के घरेलू क्रिकेट से संन्यास लें।

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। तांबे पिछली बार 2016 में इस लीग में खेले थे। प्रवीण तांबे ने साल 2018 में संन्यास का एलान करते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को इस्तीफा दे दिया था। विदेशी लीग खेलने के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेकर मुंबई लीग में भाग लिया था। युवराज सिंह ने भी कनाडा में वैश्विक टी-20 लीग खेलने से पहले यही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें