आदित्य ठाकरे ने कहा कि, देश के सभी हिस्सों में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब यह महाराष्ट्र में भी हो रहा है।
महाराष्ट्र के 20 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापों पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल प्रचार तंत्र के रूप में कर रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के जिन 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उसमें 12 जगह मुंबई में हैं और ज्यादातर जगहें व्यापारियों से जुड़ी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह छापे संदिग्ध कर चोरी से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि, देश के सभी हिस्सों में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब यह महाराष्ट्र में भी हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियां एक तरह से भाजपा की ही प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र इससे झुकेगा नहीं।