फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महबूबा को कमान सौंप कर गलती तो नहीं कर दी : शिवसेना

Tue, 12 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद घाटी में जारी हिंसा के बहाने शिवसेना ने एकबार फिर भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना ने भाजपा से सवाल किया है कि महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर की कमान सौंप कर पार्टी ने गलती तो नहीं कर दी है। वहीं, मुफ्ती से पूछा है कि वह आतंकी बुरहान के बारे में क्यों सोचती हैं।
विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में ‘कश्मीर क्यों जला’ शीर्षक से संपादकीय लिखा है। इसमें पार्टी की तरफ से लिखा गया है कि कश्मीर के इतिहास को देखते हुए ऐसी आशंका हो रही है कि भाजपा ने महबूबा को कमान सौंपकर गलती तो नहीं कर दी। शिवसेना ने लिखा है कि इसमें कोई शक नहीं कि इस हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाक पीएम नवाज तो बुरहान की मौत से काफी दुखी हैं। शिवसेना ने लिखा कि अफजल गुरू को महबूबा ने कश्मीर का स्वतंत्रता सेनानी या क्रांतिकारी मानने की वकालत की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें