फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने फिर दिखाए तेवर, कहा- अहंकार में डूबी है BJP, अगले चुनाव में नहीं बचेंगी 282 सीटें

Fri, 16 Mar 2018 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
सड़क पर आ गई है सवा सौ करोड़ जनता - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संसदीय सीट गोरखपुर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट फूलपुर पर हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना ने फिर अपने तेवर दिखाए हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा है कि यह भाजपा के अहंकार और उन्माद की हार है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की 282 सीटें नहीं बचेंगी।
विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र में ‘अंत का आरंभ’ शीर्षक के तहत संपादकीय में कहा है कि भाजपा त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य में जीतने के बाद जश्न मनाने में जुटी थी। तब तक, सपा ने भाजपा से गोरखपुर और फूलपुर सीटें छीन ली। केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, उसके बाद लोकसभा के 10 उपचुनाव हुए जिसमें नौ सीटों पर भाजपा हार गई। इससे भाजपा 282 से सिमटकर 272 पर आ गई है। यदि ऐसा ही रहा तो साल 2019 के चुनाव में भाजपा को 100 से 110 सीटों का नुकसान तय है।
 
शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान की याद दिलाते हुए लिखा कि राजस्थान में जब कांग्रेस ने उपचुनाव जीती थी तो उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को अब केवल उपचुनाव ही लड़ना चाहिए, ऐसा अहंकार ठीक नहीं है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री मोदी को नसीहत दी है कि उनको चुनाव फ्रांस, रूस, कनाडा, अमेरिका और इस्राइल में नहीं लड़ना है। इसलिए उनको भारत की जमीन पर पैर रखना होगा। दोस्तों को दूर करने से पराजय ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें