फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज का राहुल पर हमला, सूरज पर थूकेंगे तो चेहरे पर ही गिरेगा

Wed, 13 Feb 2019 04:25 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ,राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं की बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। सभी पार्टियां एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी लगातार झूठ बोलते रहे हैं। अगर किसी को 'महाझूठा' का टैग दिया जाए या इसके लिए कोई पुरस्कार दिया जाए तो राहुल इसके पहले दावेदार होंगे। उन्हें कोई शर्म नहीं है। जिस तरह से उन्होंने राफेल मामले में झूठ बोला है, उनके सभी तथ्य और दस्तावेज झूठे निकले हैं।



शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी फिर भी वह झूठ बोल रहे हैं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि वह जितनी जल्दी वह इस खेल को रोक दें, उतना ही अच्छा है। सूरज के ऊपर अगर थूकेंगे, तो वह उनके चेहरे पर ही आएगा।
विज्ञापन




बता दें कि इन दिनों राफेल में दिल्ली के सियासी गलियारे में घमासान मचा हुआ है। चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस और राहुल गांधी ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। राफेल को लेकर राहुल रोज नए दावे कर रहे हैं। भाजपा की तरफ से भी पलटवार हो रहा है।

राहुल का ताजा हमला

राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि सौदे का बचाव करने के लिए विमानों की बेहतर कीमत और शीघ्र आपूर्ति की प्रधानमंत्री की दलीलें धराशायी हो गई हैं। दरअसल द हिंदू ने एक खबर में दावा किया है कि राफेल सौदा संप्रग के कार्यकाल के मुकाबले बेहतर शर्तों पर नहीं हुआ है।

कांग्रेस की तरफ से नया दावा तब आया है जब एक दिन पहले ही राहुल ने प्रधानमंत्री पर देशद्रोह और राफेल विमान अनुबंध में अनिल अंबानी के बिचौलिए के रूप में काम करके सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक ईमेल का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि कारोबारी को भारत और फ्रांस के बीच यह सौदा तय होने से काफी पहले ही इसकी जानकारी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें