फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के इस्तीफे पर शिवराज ने ली चुटकी, कहा- कांग्रेस के डूबते जहाज से कैप्टन उतरकर भागा

Sun, 07 Jul 2019 03:14 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। किसी जहाज का कैप्टन अंत तक अपने जहाज का साथ नहीं छोड़ता लेकिन कांग्रेस के कप्तान ने डूबने से पहले ही अपने जहाज का साथ छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

 


कांग्रेस की कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा किसी पार्टी की किसी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं करती, लेकिन जब अपने ही अंतर्विरोध से कोई सरकार गिर रही हो तो उसका आरोप किसी अन्य पर नहीं लगाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने नेतृत्व की कमजोरी को देखकर लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं और इसके लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। वे रविवार को दिल्ली में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को शुरू करने के अवसर पर बोल रहे थे।

कांग्रेस पर हमला करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उसके पास अध्यक्ष पद के लिए कोई मजबूत नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी सौ साल के होने जा रहे मोतीलाल का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है जो सौ साल के होने जा रहे हैं तो कभी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम की चर्चा होती है जो अपने ही बेटे को जीत नहीं दिलवा सके। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस खत्म होती है तो इसके लिए उसके अपने गलत कार्य ही जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन

हर बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली में 13,816 बूथ हैं। लोकसभा चुनाव में 56 फीसदी से ज्यादा मतों के साथ 12 हजार से ज्यादा बूथों पर भाजपा को जीत मिली है। पार्टी का लक्ष्य है कि जिन बूथों पर पार्टी ने जीत हासिल नहीं की है, उन सभी बूथों पर भाजपा को मजबूत बनाना है। 

इसके लिए दिल्ली में 2700 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी शक्ति केंद्रों पर एक सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया है जो प्रतिदिन अलग-अलग बूथों पर जाकर सदस्यता अभियान का काम आगे बढ़ाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर 1.75 लाख लोगों को पूर्णकालिक सदस्यता अभियान प्रमुख बनाया गया है। 

सभी बूथों पर पचास फीसदी से अधिक मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने अपने सदस्यों की संख्या में बीस फीसदी के इजाफे का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्य पन्द्रह अगस्त से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। 

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। उनके आलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना में एक आदिवासी परिवार को भाजपा के साथ जोड़कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान नितिन गडकरी ने नागपुर में, शिवराज सिंह चौहान ने गुरुग्राम में और राजनाथ सिंह ने जयपुर में सदस्यता कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें