फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज शिवपाल बोले- जो गलत काम हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए

Wed, 14 Sep 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह के छोटे भाई और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार सुबह सैफई में प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी जो भी जिम्मेदारी देंगे, वह उसे निभाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, 'मैं किसी से नाराज नहीं हूं। लेकिन जितने भी गलत काम हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए।'
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। चुनाव का वक्त है और वह नेताजी के साथ हैं। वह पार्टी और संगठन का काम देखेंगे और जनता के बीच जाएंगे। एक बार फिर जनता का जनादेश हासिल करते हुए जिम्मेदारियों को निभाना है। 

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी और यूपी सरकार में सोमवार से ही चीजें सही नहीं चल रही हैं। सबसे पहले दो कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक सिंघल को भी हटा दिया गया। बात यहीं नहीं रुकी और मंगलवार शाम मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हुए यह जिम्मेदारी शिवपाल यादव को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छीने गए कई मंत्रालय

मंत्री ‌श‌िवपाल यादव - फोटो : amar ujala
प्रदेश अध्यक्ष का पद जाने के तकरीबन दो घंटे बाद ही अखिलेश यादव ने भी पलटवार करते हुए शिवपाल से राजस्व, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभाग छीन लिए। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से शिवपाल नाराज हो गए और वह बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

शिवपाल यादव मंगलवार से ही अपने गृह जनपद सैफई में हैं। उनसे पद छीने जाने के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए और जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि देर रात उनसे मिलने उनकी पत्नी सरला और बेटा अंकुर भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें