फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी स्मारक चीनी प्रतिमा को करेगा बौना, 210 मीटर होगी ऊंचाई

Sat, 25 Mar 2017 01:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी
विज्ञापन
अब हमारे देश की छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा चीन के बुद्ध प्रतिमा को भी ऊंचाई के मामले में पीछे छोड़ देगी। क्योंकि अब शिवाजी स्मारक की प्रस्तावित ऊंचाई 192 मीटर से बढ़ाकर 210 मीटर कर दी गई है। 
विज्ञापन


चीन के लूशान काउंटी में स्थित मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा सबसे ऊंची होने के दावों के बाद अब राज्य सरकार केंद्र के पास अतिरिक्त ऊंचाई के लिए पर्यावरण मंजूरी पाने के लिए संशोधित प्रस्ताव भेजेगी। चीन की बुद्ध प्रतिमा पहाड़ों पर बनी हुई है जो 2008 में बनकर तैयार हुई थी। 

इस प्रतिमा की मूल ऊंचाई 153 मीटर है लेकिन बाद में जिस पहाड़ी पर ये प्रतिमा है उसे फिर से बनाया गया जिसके बाद इस प्रतिमा की ऊंचाई 210 मीटर हो गई। 

आपको बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा मुंबई में समुद्र के बीच स्‍थापित होने वाली है। जिसे नोएडा के पद्म विभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार बनाएंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें