फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagat Singh Koshyari: महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- छत्रपति शिवाजी पुराने आदर्श, नितिन गडकरी नए

Sat, 19 Nov 2022 05:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, अगर आपसे कोई पूछता है कि आपका आदर्श कौन है? तो आपको उसे ढूंढने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, वे आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक/ बी. एस. कोश्यारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने बयानों से चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया है। कोश्यारी ने कहा, अगर आपसे कोई पूछता है कि आपका आदर्श कौन है? तो आपको उसे ढूंढने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, वे आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब एक पुराने आदर्श बन गए हैं, आप बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी को नए आदर्श बना सकते हैं। 

विज्ञापन




दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे राज्यपाल
राज्यपाल डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राकांपा नेता शरद पवार और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कोश्यारी को डिलिट की उपाधि से नवाजा। इसके बाद राज्यपाल कोश्यारी नीतिन गडकरी तुलना सीधे छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. भीमराव अंबेडकर से कर दी। 

राज्यपाल कोश्यारी ने क्या कहा?
कोश्यारी ने कहा, जब हम स्कूल में पढ़ते थे, तो हमारे शिक्षक हमसे पूछते थे कि आपका पसंदीदा नेता या हीरो कौन है? कुछ सुभाष चंद्र बोस तो कुछ नेहरू जी या गांदी का नाम बताते थे। मुझे लगता है कि अब आपसे कोई पूछे कि आपका आदर्श कौन है? आपका पसंदीदा नेता कौन है? तो इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको यह महाराष्ट्र में ही मिल सकते हैं। शिवाजी महाराज पुराने युग की बात है। मैं आज के समय की बात कर रहा हूं। आप इन्हें यहीं ढूंढ सकते हैं डॉ. अंबेडकर से लेकर डॉक्टर नितिन गडकरी तक में। 
विज्ञापन


पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र के राज्यपाल ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले, इसी साल उन्होंने कहा था, अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो शहर के पास न तो पैसे रहेंगे और नही वित्तीय राजधानी का तमगा। उनके इस बयान पर खूब विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए खुद माफी मांग ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें