फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के ‘संजय राउत’ की नहीं पूरी हुई बिहार में ‘मंगलराज’ की मनोकामना

Wed, 11 Nov 2020 03:19 AM IST
Kuldeep Singh सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में इस बार राजनीतिक जमीन पलटने के कयास लगाए जा रहे थे। एग्जिट पोल भी इसी ओर इशारा कर रहे थे। इससे महाराष्ट्र में सत्तासीन शिवसेना भी हर्षित और प्रफुल्लित हुई। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने चुनावी रुझान आते ही राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में मंगलराज शुरू होने की भविष्यवाणी की। लेकिन शाम होते-होते रुझान बदल गया। लिहाजा, महाराष्ट्र के इस संजय की मनोकामना पर ग्रहण लगता दिखाई दिया।

विज्ञापन


चुनाव रुझान आते ही बोले- तेजस्वी के सीएम बनने से बिहार में आएगा मंगलराज
बिहार में मतगणना शुरू होने के बीच संजय राउत ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में अब मंगलराज शुरू होगा। उन्होंने ट्वीट किया कि एक युवा लड़का जिसने कल ही अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे किए। वह जिस तरीके से बिहार में टक्कर दे रहा है यह आने वाली राजनीति के लिए अच्छा संकेत है। 15 साल से नीतीश कुमार की ही सरकार थी, तो कौन सा जंगलराज वहां था। तेजस्वी के नेतृत्व में अब मंगलराज शुरू होगा। लेकिन दोपहर के बाद संजय राउत के बोल बदल गए।  

तेजस्वी यादव मैन ऑफ द मैच
बिहार के चुनावी रुझानों में राजद के लालटेन की लौ कमजोर होने के बाद राउत ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी कि नतीजे जो भी हों, लेकिन बिहार के चुनाव मैदान में मैन ऑफ द मैच तेजस्वी यादव ही हैं। वे अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गए हैं। किसी का सहारा नहीं होते हुए भी तेजस्वी ने संघर्ष किया। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरी भाजपा की मशीनरी को तेजस्वी ने अकेले टक्कर दी। उनके इस संघर्ष की प्रशंसा की जानी चाहिए।
विज्ञापन


नीतीश ही होेंगे सीएम : संजय राउत
राउत ने कहा कि बिहार में जदयू को भले की कम सीटें मिली हैं लेकिन भाजपा नीतीश को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। क्योंकि वादा करके नहीं निभाने का क्या असर होता है। वह महाराष्ट्र में भाजपा ने देख लिया है। इसलिए भाजपा बिहार में ऐसी गलती नहीं करेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें