फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का एनसीपी-कांग्रेस से हाथ मिलाना गलत, लोग नाखुश: राज ठाकरे

Sun, 22 Dec 2019 04:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राज ने कहा कि शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना सही नहीं है। लोग महा विकास अघाड़ी सरकार से नाखुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके नतीजों को अगले चुनावों में महसूस किया जाएगा।

विज्ञापन


मनसे अध्यक्ष ने राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को लोगों का अपमान बताया। साथ ही पूर्ववर्ती भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है। 

जो लोग दोषपूर्ण थे, उन्हें मतदाताओं ने सबक सिखाया था। लेकिन जनता महा विकास अघाड़ी सरकार से भी नाखुश हैं। महाराष्ट्र विधायक चुनाव में राज की पार्टी के एक विधायक ने जीत हासिल की थी। बहुमत परीक्षण में मनसे विधायक शामिल नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें