फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीमा को लेकर इफको टोक्यो कंपनी में की तोड़फोड़

Wed, 06 Nov 2019 06:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं इफको टोक्यो कंपनी में की तोड़फोड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इफको टोक्यो बीमा कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीमा दावों को मंजूरी देने की मांग को लेकर ये तोड़फोड़ की है। जिस समय कार्यालय में तोड़फोड़ की गई उस समय ऑफिस में 40 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

 

शिवसेना कार्यकर्ताओं  ने आरोप लगाया कि राज्य में रबी और खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके बाद भी कंपनी ने किसानों से बीमे का प्रीमियम वसूल किया। साथ में कंपनी ने अभी तक खराब हो चुकी फसलों के बीमे की राशि भी किसानों को नहीं दी है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में हो रही बिना मौसम की बारिश से किसान परेशान हैं। शिवसेना-भाजपा समेत सभी विपक्षी दल अलग-अलग किसानों से मिल रहे हैं। औरंगाबाद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि जब तक किसानों की समस्या हल नहीं हो जाती कोई भी इंश्योरेंस कंपनी उनसे फसल बीमा का प्रीमियम न ले और उन्हें जल्द मुआवजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें