फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : शिवसेना ने भाजपा को दिया जोर का झटका, जलगांव में बनाया अपना महापौर

Fri, 19 Mar 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शिवसेना ने महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा को जोर का झटका दिया है। जलगांव महानगर पालिका में शिवसेना ने भाजपा के बागी पार्षदों और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के दम पर अपना महापौर बना लिया है। यह पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के करीबी कहे जाने वाले गिरीश महाजन के लिए भी तगड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


जलगांव महानगर पालिका में कुल 75 पार्षद हैं जिसमें से भाजपा के 57 पार्षद चुने गए थे। जबकि शिवसेना के मात्र 15 पार्षद हैं। भाजपा के 27, एमआईएम के 3 और शिवसेना के 15 पार्षदों ने शिवसेना की उम्मीदवार जयश्री महाजन और भाजपा के बागी उम्मीदवार कुलभूषण पाटिल को वोट दिया। जिससे जयश्री महाजन महापौर और पाटिल उपमहापौर चुने गए।

वहीं, भाजपा की उम्मीदवार प्रतिभा कापसे को मात्र 30 वोट मिले। भाजपा से एनसीपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि भाजपा के पार्षद पिछले ढाई साल से परेशान थे।
विज्ञापन


जलगांव महानगर पालिका में भाजपा ढाई साल पहले सत्ता में आई थी। लेकिन विकास का कोई काम नहीं हुआ। स्थानीय भाजपा नेता व पूर्वमंत्री गिरीश महाजन से भी पार्षद काफी नाराज थे, इसलिए भाजपा के पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के नेता को सबक सिखाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें