फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या: पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया?

Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे (महाराष्ट्र)

सार

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके कार्यालय में दो राउंड गोलियां चलाई गईं, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आखिर हमलावर कौन थे और हमले के पीछे क्या वजह थी? 
विज्ञापन
प्रदीप पूर्णेकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/purnekarp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और गोलीबारी की। हमले में घायल होने के बाद प्रदीप पूर्णेकर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के नेता प्रदीप पूर्णेकर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में घायल होने के बाद पूर्णेकर की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्रदीप पूर्णेकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्णेकर को कपूरबावड़ी थाने के अंतर्गत आर मॉल के पास स्थित इन्फिनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदीप पूर्णेकर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।   

ये भी पढ़ें: बंगाल स्कूल जॉब्स केस: एसआईटी खत्म करने की सीबीआई की मांग पर हाईकोर्ट ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएं, जानें मामला
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप पूर्णेकर पर मनपाड़ा के गणेश नगर स्थित उनके कार्यालय में हमला हुआ। बताया जा रहा है कि तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों ने प्रदीप पूर्णेकर पर हमला किया। आखिर किसने प्रदीप पूर्णेकर पर हमला किया? हमले के पीछे क्या कारण था? पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। 

नेता के भाई ने क्या कहा? 
इस घटना पर प्रदीप पूर्णेकर के भाई जयनाथ पूर्णेकर ने कहा, 'यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। हम चंदा इकट्ठा करने निकले थे। करीब 5 मिनट बाद मुझे एक मैसेज मिला। हम उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह किसी विरोधी द्वारा किया गया राजनीतिक मकसद वाला हमला लगता है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य सवाल यह है कि इस हमले की योजना किसने बनाई। इसका आदेश किसने दिया और इसके पीछे कौन है?

प्रदीप पूर्णेकर के दोस्त विजय पवार ने कहा, 'वे इलाके में लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते थे, इसीलिए आज पूरा इलाका बंद है। हमें किसी दुश्मन के बारे में जानकारी नहीं है। यह घटना गणेश नगर में रात करीब 9 बजे हुई। आज इलाका पूरी तरह बंद है। अंतिम संस्कार का समय और बाकी इंतजाम बाद में तय किए जाएंगे।'

राउत ने क्या मांग की? 
इस मामले में सांसद संजय राउत ने कहा कि कल रात हमारे शिव सेना कार्यकर्ता पूर्णेकर की हत्या कर दी गई। ठाणे में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात बहुत गंभीर हैं। हाल ही में ठाणे शहर में पांच हत्याएं हुई हैं, जिनमें एक पुलिस अधिकारी की हत्या भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर को तुरंत हटाया जाना चाहिए। हत्या, जबरन वसूली और ड्रग रैकेट बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या इसलिए हुए क्यों कि वहां पर ड्रग का रैकेट चलता था। यह पूरा इलाका शिंदे गुट के अंदर आता है। इसमें शिंदे गुट के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। हमारे कार्यकार्ता ने इसका विरोध किया और पुलिस के पास चला गया। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें