फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ‘ईडी तय करती है कौन किस पार्टी में जाएगा’, संजय राउत ने शरद पवार के आरोपों को बताया गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 10:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

राउत ने कहा कि  एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में कहा कि ईडी तय करती है कि कौन नेता किस पार्टी में जाएगा। इतना ही नहीं, यह भी ईडी ही तय करता है कौन मंत्री बनेगा।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सभी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं, उन्होंने शरद पवार के एक बयान की भी बात की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में कहा कि ईडी तय करती है कि कौन नेता किस पार्टी में जाएगा। इतना ही नहीं, यह भी ईडी ही तय करता है कौन मंत्री बनेगा। राउत ने कहा कि यह पवार साहब का बहुत गंभीर बयान है।

भतीजे ने चाचा को नहीं बनाया 

वहीं, एक दिन पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अजित इतने बड़े नेता नहीं है कि शरद पवार को ऑफर दे सकें। उन्होंने कहा था कि अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है। न कि भतीजे ने अपने चाचा को बनाया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से भी ज्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताए हैं। साथ ही चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है। 

राउत ने आगे कहा था कि अजित पवार का इतना बड़ा कद नहीं है कि वह शरद पवार को कोई ऑफर दे सकें। 

विज्ञापन




नाम बदलने पर तंज
वहीं, दूसरी ओर राउत ने सोमवार यानी 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसायटी करने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि आप इमारत का नाम बदल सकते हैं, लेकिन आप इतिहास में वर्णित पंडित नेहरू का नाम नहीं बदल सकते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें