फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन बिल पर शिवसेना यूबीटी का व्हिप: सभी सांसदों को कल दिल्ली बुलाया, गैरहाजिरी पर दी कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 10:13 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

परिसीमन विधेयक पर संसद के विशेष सत्र से पहले शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। सभी को 29 नवंबर को दिल्ली में बैठक में शामिल होना होगा। बिना अनुमति गैरहाजिरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में दो विधेयकों पर पार्टी का रुख तय होगा। क्या उद्धव ठाकरे की पार्टी विशेष सत्र में परिसीमन का विरोध करेगी या समर्थन? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
उद्धव ठाकरे की पार्टी ने सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को 29 नवंबर को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इस दिन होने वाली बैठक में परिसीमन विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक पर पार्टी का रुख तय किया जाएगा। पार्टी ने साफ कहा है कि बैठक में शामिल होना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है। बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


सांसदों को कब और कहां पहुंचने का निर्देश दिया गया है?
शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने लोकसभा सांसदों को पत्र लिखकर 29 नवंबर 2026 को शाम चार बजे दिल्ली स्थित संसदीय दल के कार्यालय में पहुंचने को कहा है। यह बैठक संसद के आगामी विशेष सत्र से एक दिन पहले बुलाई गई है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होना है। इसमें दो अहम विधेयकों पर चर्चा होनी है। पार्टी ने अपने पत्र में कहा है कि इन मुद्दों के महत्व और तत्काल जरूरत को देखते हुए हर सदस्य की मौजूदगी बेहद जरूरी है।

बैठक में किन दो विधेयकों पर होगी चर्चा?
पार्टी की बैठक में संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही इन विधेयकों को लेकर पार्टी की रणनीति, रुख और संसद में अपनी बात रखने के तरीके पर भी चर्चा होगी। यानी बैठक में यह तय किया जाएगा कि विशेष सत्र के दौरान शिवसेना (यूबीटी) इन प्रस्तावों पर क्या रुख अपनाएगी और सांसद सदन में अपनी बात किस तरह रखेंगे।
विज्ञापन


गैरहाजिर रहने वाले सांसदों पर क्या कार्रवाई हो सकती है?
अनिल देसाई ने पत्र में स्पष्ट किया है कि कोई भी सांसद उनकी पूर्व अनुमति के बिना बैठक से अनुपस्थित नहीं रह सकता। तीन लाइन के व्हिप का पालन नहीं करने और बिना अनुमति बैठक में नहीं पहुंचने वाले सदस्य के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। पत्र में कहा गया है कि संबंधित सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। इसमें संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्यवाही भी शामिल हो सकती है। हालांकि, यह कार्रवाई लागू संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के अधीन होगी।

लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के कितने सांसद हैं?
शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा में तीन और राज्यसभा में एक सांसद हैं। पार्टी ने अपने सांसदों को विशेष सत्र से पहले एकजुट होकर विधेयकों पर चर्चा करने और अपना रुख तय करने के लिए बुलाया है। 29 नवंबर की बैठक में होने वाले फैसले के बाद 30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र में पार्टी की रणनीति सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें