फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: अमित शाह के ‘भ्रष्टाचार के मुखिया’ वाले बयान पर बरसा विपक्ष, कहा- विधानसभा चुनाव में मिलेगा जवाब

Sun, 21 Jul 2024 11:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गृहमंत्री अमित शाह ने शरद पवार को ‘भ्रष्टाचार का मुखिया’ करार दिया था। इसके जवाब में शिवसेना-यूबीटी नेता आनंद दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव को भाजपा को जवाब मिल जाएगा। उधर सुप्रिया सुले का कहना है कि उन्हें शाह के बयान पर हंसी आई है।

विज्ञापन
अमित शाह, सुप्रिया सुले और आनंद दुबे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शरद पवार को भ्रष्टाचार का सरगना कहा था। अब उनके इसी बयान पर सियासत गरमाने लगी है। शिवसेना-यूबीटी नेता आनंद दुबे का कहना है कि 400 वर्ष पहले महाराष्ट्र आदिल शाह के सामने नहीं छुका था और अमित शाह के सामने भी नहीं झुकेगा। 

विज्ञापन


भाजपा को इस गंदी राजनीति का जवाब मिलेगा- आनंद दुबे 
अमित शाह के बयान पर शिवसेना-यूबीटी नेता आनंद दुबे ने कहा, ‘हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न छीनने के बाद भी महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को 17 सीटों पर रोक दिया था। आज उनके लिए शरद पवार, ‘भ्रष्टाचार के मुखिया’ हो गए हैं और अजित पवार संत हो गए हैं। अगर भाजपा के खिलाफ उद्धव ठाकरे खड़े होते हैं, तो वे ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख’ कहते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस गंदी राजनीति का जवाब मिल जाएगा।’

मुझे अमित शाह के बयान पर हंसी आती है- सुप्रिया सुले
उधर, बारामती से सांसद और राष्ट्रवादी कांग3ेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले का कहना है कि उन्हें अमित शाह के बयान पर हंसी आती है। सुप्रिया सुले ने कहा, ‘मोदी सरकार ने शरद पवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था और अब अमित शाह के बयान पर मुझे हंसी आती है। समारोह के दौरान अमित शाह के साथ सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोपी अशोक चव्हाण भी बैठे थे। भाजपा ने जिन 90 फीसदी लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उनके भ्रष्टाचार के दाग धुल गए हैं?’ 
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि महा विकास अघाड़ी को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि पुणे में भाजपा के सम्मेलन में अमित शाह ने शरद पवार को ‘भष्टाचार को संस्थागत करने वाला सरगना’ करार दिया था। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री ने शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख’ करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें