फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने भाजपा पर फिर साधा निशाना- पीएम मोदी और फडणवीस को बताया तानाशाह 

Sat, 30 Jun 2018 02:10 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की नानर रिफाइनरी परियोजना को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को तानाशाह बता दिया। उसने दावा किया कि मोदी और फडणवीस द्वारा आपातकाल के खिलाफ मचाया जा रहा शोर महज नाटक है।
विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा कि 44 अरब डॉलर की लागत से महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के नानर में विशाल रिफाइनरी परियोजना की नींव डालना कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखे जाने की तरह है। संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि, ‘इस जहरीली परियोजना के कारण लोग कैंसर, तपेदिक और सीने से संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित होंगे। यदि यह परियोजना आपत्ति के बावजूद लोगों पर थोपी जा रही है तो यह आपातकाल जैसा है।’

शिवसेना ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को केंद्र और राज्य स्तर पर पर्यावरण मंत्रालय बंद कर देना चाहिए। जहां प्रकृति प्रेमी पर्यावरण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं वहीं केंद्र जहरीली परियोजना के साथ आ रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि जैसे हिटलर ने लाखों यहूदियों की हत्या की, नानर परियोजना, लोगों की उनके घरों में हत्या करने और उनकी जमीन को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें