अभी हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिवसेना का दामन थामने वाली नेता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्वीटर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस ट्टीटर यूजर का नाम आशीष बताया जा है। इस यूजर ने शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना की नगर सेविका शीतल महात्रे के खिलाफ जमकर निशाना साधा, जिसमें उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
हालांकि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
वहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए अपने आधिकारिक ट्टीटर हैंडल से धमकी देने वाले शख्स का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि हम असहमति को सहन कर सकते हैं, लेकिन धमकी नहीं। इसी के साथ उन्होंने शीतल महात्रे और राहुल कनाल को इस मुश्किल दौर में साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। बता दें कि ट्विटर पर मिली धमकी के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने शीतल और राहुल की मदद से ही पुलिस में ये शिकायत दर्ज करवाई है।