फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का जोरदार हमला, कहा- सनकी खूनी की तरह है भाजपा, ढोंगी हैं योगी 

Fri, 25 May 2018 07:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

पालघर लोकसभा उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच तलवारें तन गई हैं। पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसके बाद शिवसेना ने भी पलटवार किया है। शिवसेना ने भाजपा को सनकी खूनी बताते हुए कहा है कि इसके रास्ते में जो भी आ रहा है वह उसे खंजर मार रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिवसेना ने ढोंगी करार दिया है।

विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र में 'खंजर, विश्वासघात और योगी की चप्पल' नामक शीर्षक के तहत संपादकीय लिखा है जिसमें कहा गया है कि ढोंगी योगी आदित्यनाथ पालघर लोकसभा उपचुनाव में रैली करने आए थे। 

उन्होंने रैली में कहा कि शिवसेना ने भाजपा की पीठ में खंजर घोंपा है। उनका भाषण यह दिखाता है कि वह छत्रपति शिवाजी के इतिहास को नहीं समझ पाए हैं। मुख्यमंत्री योगी हमें छत्रपति शिवाजी का पाठ पढ़ाते हैं और छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय अपना खड़ाऊं रूपी चप्पल भी नहीं उतारते। यह महाराष्ट्र का अपमान है। 
विज्ञापन


योगी से पहले फडणवीस ने भी कहा था कि शिवसेना ने पालघर लोकसभा उपचुनाव में दिवंगत सांसद चिंतामन वनगा के पुत्र को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा को धोखा दिया है। शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने कौन सा अच्छा कृत्य किया है। 

भाजपा उन लोगों को अवसर दे रही है जिन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला ठाकरे की पीठ में खंजर घोंपा था, जब वह जीवित थे। अब शिवसेना ने सभी चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है। शिवसेना ने दावा किया कि पालघर लोकसभा उपचुनाव में हमारी जीत होगी।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने विरार की चुनावी जनसभा में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना छत्रपति शिवाजी के नाम पर राजनीति करती है लेकिन काम अफजल खान का करती है। जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज को धोखे से मारने का कुत्सित प्रयास किया था। 

मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी पीठ पीछे वार नहीं किया लेकिन उद्धव ठाकरे ने जो काम किया है उससे उनकी आत्मा दुखी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें