फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने उठाया 1971 के युद्ध बंदियों का मामला, सरकार पर लगाया दबाव में आने का आरोप 

Fri, 27 Jul 2018 06:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने वर्ष 1971 के युद्घ के दौरान पाकिस्तान में कथित तौर पर बंदी बनाए गए 54 सैन्य अधिकारियों का मामला उठाया। पार्टी ने इस मामले में सरकार पर दबाव में आने और अंतर्राष्ट्रीय अदालत में तथ्यों को ठीक से नहीं रखने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


सांसद आनंद अडसूल ने कहा कि उस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के करीब एक लाख युद्ध बंदियों को रिहा किया। जबकि पाकिस्तान ने भारत के 54 युद्घबंदियों को रिहा नहीं किया। ये युद्घबंदी उसी समय से पाकिस्तानी जेलों में सड़ रहे हैं। शिवसेना सांसद ने कहा कि सरकार ने इस मामले को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

ऐसा दबाव के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि अपने वीर सैनिकों के लिए सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों और अंतर्राष्ट्रीय अदालत का उचित उपयोग नहीं किया। जबकि यह सीधे सीधे जिनेवा समझौते का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें