फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे बोले- विकल्प हमने नहीं भाजपा ने खत्म किया, हम अंधेरे में रहे

Tue, 12 Nov 2019 09:17 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की घोषणा के बाद यहां सियासी हलचल तेज हो गई और प्रेस कांफ्रेंस का दौर शुरू हो गया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस की। उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा को 48 घंटे का समय दिया गया। लेकिन शिवसेना को 24 घंटे का वक्त दिया। हमें पूरा वक्त नहीं दिया गया। हमने राज्यपाल से सरकार बनाने की इच्छा जताई थी। 

विज्ञापन

 


कांग्रेस और एनसीपी ने हमसे संपर्क किया था। कांग्रेस, एनसीपी से हमारी बात चल रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में सरकार बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। हम राज्यपाल के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंंने हमें 6 महीने का वक्त दे दिया है। भाजपा ने विकल्प खत्म किया है, हमने नहीं। हम अंधेरे में भाजपा के साथ गए थे। 


एनसीपी-कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस 

वहीं, मुंबई में कांग्रेस-एनसीपी की प्रेस कांफ्रेंस में शरद पवार ने कहा- हम महाराष्ट्र में दोबारा चुनाव नहीं चाहते। कांग्रेस से चर्चा पूरी होने के बाद शिवसेना से बात होगी।  हमें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है।
विज्ञापन


एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की। शिवसेना ने पहली बार कांग्रेस और एनसीपी के साथ आधिकारिक रूप से संपर्क किया था। इतने महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर सभी बिंदुओं पर स्पष्टता होनी चाहिए। आज इसी संदर्भ में बैठक हुई। इसी मुद्दे पर आगे की नीति तय की जाएगी।    
विज्ञापन


 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें