फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी भाषा में शपथ लेंगे शिवसेना के सांसद, 18 सीटों पर दर्ज की थी जीत

Tue, 28 May 2019 02:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद मराठी में शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन में शिवसेना ने 48 सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भातपा ने 23 सीट जीती हैं। 

विज्ञापन


कल्याण से शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार रात को कहा, सांसदों ने शपथ लेने के लिए अपनी पसंद की भाषा चुनी है। हम मराठी भाषा एवं अपनी मातृभूमि पर गर्व करते हैं। और तो और शिवसेना का उदय ही मराठी भाषा को बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए हुआ था। इसलिए हमारे सारे सांसद मराठी में शपथ लेंगे।

भाजपानीत एनडीए अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है जो इस साल अक्टूबर में होने वाले हैं। शिवसेना एनडीए की पुरानी घटक है। बता दें कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें