फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन से लौट रहे पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ाया, 25 जवान जख्मी, 5 गंभीर

Tue, 28 May 2019 01:37 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के खरसावां में नक्सलियों ने फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक माह के भीतर तीसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया। खरसावां-कुचाई के सीमावर्ती क्षेत्र में रायसिंदरी पहाड़ी पर मंगलवार अहले सुबह 4 बजे सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस वाहन से लौट रहे कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों को टार्गेट बनाकर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। इससे 25 जवान घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। घटना के बाद घायल जवानों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन


इधर, हमले के बाद जवानों ने साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। भागने के दौरान वे अपने साथी घायलों को ले गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा और सरायकेला एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर व पुलिस जवान जंगली इलाकों में ऑपरेशन चला रहे हैं।

रायसिंदरी पहाड़ी से उतरते वक्त आईईडी ब्लास्ट

एसपी के अनुसार, खरसावां-कुचाई के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली महाराज प्रमाणिक का दस्ता सक्रिय है। खरसावां-कुचाई के कई क्षेत्रों में नक्सली घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। कुचाई-खरसावां के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिलने पर सोमवार को भी सीआरपीएफ की विशेष टीम 209 कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों ने रायसिंदरी पहाड़ी पर कैंप किया और पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। लान्ग रेंज पेट्रोलिंग (एलआरपी) के बाद वे लोग मंगलवार अहले सुबह रायसिंदरी पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को निशाने पर लेते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। 

विज्ञापन


विस्फोट में 15 जवानों को गंभीर चोटें : एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि विस्फोट में 15 जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। 4-5 की हालत गंभीर है। जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी भारी क्षति हुई है। कई नक्सलियों को गोली लगी है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

21 मई के विस्फोट में 3 जवान जख्मी हुए थे 

नक्सलियों ने खरसावां में चुनाव के दो दिन पहले चांदनी चौक स्थित भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के बूथ कार्यालय को उड़ाया था। वहीं 21 मई को हुडांगदा सूरू सिंचाई परियोजना में धमाके कर 3 जवानों को जख्मी किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें