फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ से बच रहे शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक

Wed, 23 Dec 2020 02:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक - फोटो : Facebook/Pratap Sarnaik
विज्ञापन

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक कई बार समन भेजने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। जांच एजेंसी ने निजी कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरनाइक को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। ईडी जल्द ही उन्हें फिर समन भेजेगा। इस बीच, सरनाइक के दो बेटों परवेश और विहांग को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  

विज्ञापन


कई बार समन भेजने के बावजूद नहीं हुए पेश, जल्द फिर भेजा जाएगा समन  
अधिकारियों ने कहा, ईडी को टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और सरनाइक के बीच कई संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं। इससे सिलसिले में ईडी ने 24 नवंबर को सरनाइक के ठिकानों पर छापा मारा था और विहांग से पांच घंटे तक पूछताछ की थी। मामले में सरनाइक के करीबी अमित चंदोले को गिरफ्तार कर चुकी है। चंदोले टॉप सिक्योरिटी ग्रुप का प्रमोटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें