फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी की जगह अंग्रेजी में लिखी देख गुस्साए शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने सूची फाड़ी

Tue, 07 Jan 2020 04:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे ने मराठी की जगह इंग्लिश में लिखी एक आधिकारिक सूची को गुस्से में फाड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त तथा नगर निकाय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है।

उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ठ भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी भाषा का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें