फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना विधायक के बिगड़े बोल, जो हमें फोड़ने की कोशिश करेगा हम उनका सिर फोड़ देंगे

Thu, 21 Nov 2019 03:49 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अब्दुल सत्तार, शिवसेना विधायक - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने विवादित बयान दिया है। पार्टी में फूट के सवाल पर सत्तार ने कहा कि कोई भी अगर शिवसेना के विधायक को फोड़ने की कोशिश करेगा तो हम उनका सिर फोड़ देंगे। उसके साथ उसका पैर भी तोड़ देंगे, लेकिन दावे का इंतजाम भी शिवसेना करेगी। उनके लिए एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। सुनिए उन्होंने क्या-क्या कहा। 
विज्ञापन

 



महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पेच अभी तक बरकरार है। मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी और शिवसेना में बात अटकी हुई है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने सरकार पर 'अभी कुछ भी बताने लायक नहीं' कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक शिवसेना और एनसीपी में बात नहीं बन पाई है। 

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि इस दिशा में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को 30-30 महीनों का करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं जब सरकार गठन की संभावना पर जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी कुछ भी बताने लायक नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें