फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चप्पलबाज' सांसद के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एयर इंडिया और स्टाफ मेंबर्स ने की थी शिकायत

Fri, 24 Mar 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
रवींद्र गायकवाड़
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टाफ के साथ मारपीट करने के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एयर इंडिया और उनके स्टाफ मेंबर्स ने सांसद के खिलाफ शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता देवेंद्र पाठक के मुताबिक गायकवाड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 और 355 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट का आरोप झेल रहे शिवसेना के सांसद गायकवाड़ ने भी दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है कि उनके पास बिजनेस क्लास का टिकट था, बावजूद इसके एयर इंडिया ने उन्हें इकॉनमी क्लास में सफर करवाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही शिवसेना ने रविंद्र गायकवाड़ का समर्थन किया है। शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि आम आदमी हो या मंत्री किसी का भी गुस्सा फूट सकता है अगर उसकेसाथ गलत होता है तो। गलती हुई है, हाथ उठा है, उसके लिए कौन जिम्मेदार है वो देखेंगे। एफआईआर की है न? हम देखेंगे और किस पर एफआईआर होनी चाहिए। MP Gaikwad submits complaint to Delhi Police, says he was made to travel by Air India on Economy class even as he had business class ticket pic.twitter.com/ELcNvFhm9k — ANI (@ANI_news) March 24, 2017

इससे पहले एयर इंडिया ने मारपीट के आरोपी और शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका रिटर्न टिकट कैंसिल किर दिया था। अब गायकवाड़ ट्रेन से पुणे लौटेंगे। वहीं पिटाई के बाद एयर इंडिया के कर्मचारी सुकुमार ने कहा है कि "मैं नहीं डरता। ऐसे लोग दूसरे लोगों को परेशान करते हैं। मैंने गायकवाड़ से प्लेन से उतरने का निवेदन किया, मगर वो नहीं माने। सांसदों को जनता चुनती हैं और उन्हें सभ्यता दिखानी चाहिए।"

एयर इंडिया ने अपनी कर्मी के साथ मारपीट के बाद गायकवाड़ को ब्लैकलिस्ट कर दिया। वहीं फेडरेशन आफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने घटना के बाद सख्ती दिखाते हुए सांसद की हवाई यात्रा पर बैन लगा दिया। एफआईए के सदस्यों में जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर जैसी   प्राइवेट सेक्टर एयरलाइंस शामिल हैं। इन एयरलाइंस के अलावा विस्तारा ने भी अपनी फ्लाइट पर शिवसेना सांसद को टिकट देने से मना कर दिया है। 

वहीं आम आदमी पार्टी ने सांसद गायकवाड़ की इस हरकत पर विरोध किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर गुलाब के फूल और चप्पलों की माला से घटना पर विरोध दर्ज कराया। #AirIndia cancels #ShivSena MP #RavindraGaikwad's return ticket to #Pune for today: airline sources. — Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2017
They are public servants, elected by public they need to behave in a decent manner: Sukumar, AI staff assaulted by Shiv Sena MP R.Gaikwad pic.twitter.com/K8e4kcUiJ3 — ANI (@ANI_news) March 24, 2017

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया। गायकवाड़ ने मीडिया के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने कर्मचारी को अपनी सैंडिल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था। आरोप है कि एयर इंडिया के अधिकारी ने प्रधानमंत्री से शिकायत करने की बात कही, यह सुनते ही सांसद ने एयरलाइंस कर्मी पर चप्पल से हमला कर दिया। 

एयर इंडिया ने रविंद्र का दिल्ली से पुणे का टिकट कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही एयर इंडिया और एएफआई ने तत्काल प्रभाव से सभी विमानों से उनके सफर को बैन कर दिया है। #AirIndia cancels #ShivSena MP #RavindraGaikwad's return ticket to #Pune for today: airline sources. — Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2017

एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीटने के आरोपी शिव सेना सांसद गायकवाड़ एविएशन मिनिस्ट्री पहुंचे हैं। एयर इंडिया के स्टाफ को बताया दोषी बताते हुए उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने एयर इंडिया का सर्विस को भी कराब बताया है। #ShivSena MP #RavindraGaikwad writes to the #CivilAviation Minister alleging the AI employee misbehaved with him, complains of 'poor service — Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2017

शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल से पीटने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि तुरंत वॉयलेंट होना ठीक नहीं है और किसने पहले (मारपीट) की यह भी देखना चाहिए।  Turant violent hona theek nahi hai aur kisne pehal ki ye bhi dekhna padega: Eknath Shinde,Maharashtra Minister on Shiv Sena MP R Gaikwad pic.twitter.com/yFoBjzxidL — ANI (@ANI_news) March 24, 2017   #WATCH: Shiv Sena MP R.Gaikwad who assaulted AI Staff says, "won't apologise,not my mistake. Vo (victim) pehle maafi mange fir dekhenge." pic.twitter.com/T8IwCaNsmO — ANI (@ANI_news) March 24, 2017

विमान संघ ने सांसद रविंद्र को बैन कर दिया है, हालांकि एफआईए ने इसका खंडन किया है। Have not banned MP. We do not have powers to ban anyone.In any case, Air India is not part of FIA: FIA Director Ujjwal Dey to ANI — ANI (@ANI_news) March 24, 2017

एयर इंडिया के मुताबिक, सांसद ने 60 वर्षीय ड्यूटी मैनेजर सुकुमार का चश्मा तोड़ दिया, शर्ट फाड़ दी और सैंडल से से 16-17 बार मारा। शिवसेना ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि सांसद ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। रवींद्र गायकवाड़ मोदी लहर में पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं। लेकिन, इस वाकये के बाद उन्होंने बड़े फख्र के साथ कहा कि वह बीजेपी के नहीं शिवसेना के सांसद हैं।

आरोपी शिवसेना सांसद ने मीडिया के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ कर्मचारी को पीटा। उन्होंने कहा कि आप मुझसे उम्मीद करते हैं कि चुपचाप उनकी गालियां सुनता? गायकवाड़ ने शेखी बघारते हुए कहा कि मैंने 25 बार चप्पल से एयर इंडिया के स्टाफ कर्मचारी की पिटाई की। WATCH: Unedited footage of Shiv Sena MP R Gaikwad roughing up Air India staff (NOTE: STRONG LANGUAGE) https://t.co/idFr8MpUTo">pic.twitter.com/idFr8MpUTo — ANI (@ANI_news) https://twitter.com/ANI_news/status/844959966205263872">March 23, 2017

बताते चलें कि रवींद्र गायकवाड़ गुरुवार को पुणे से एयर इंडिया के विमान एआई 852 से बिजनेस क्लास का टिकट लेकर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजनेस क्लास का टिकट होते हुए भी उन्हें इकोनॉमी क्लास में सीट दी गई। 

घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 9.35 बजे एयर इंडिया का विमान आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान के सभी यात्री तो एक के बाद एक उतर गए, लेकिन सांसद ने उतरने से इनकार कर दिया। सांसद केबिन क्रू सदस्यों से इकोनॉमी क्लास में सफर कराने को लेकर नाराज थे। केबिन क्रू सदस्य ने सांसद से शिकायत देने को कहा। सांसद ने लिखित शिकायत तो दी, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज

- फोटो : ravindra gaikwad
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में आंतरिक जांच टीम गठित की। कुछ ही घंटों में टीम ने एयर इंडिया प्रबंधन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके आधार पर एयर इंडिया प्रबंधन की तरफ से एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कर दिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में बीते दो साल से बिजनेस क्लास नहीं है। एयरलाइन कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले यात्रियों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे यात्रियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सांसद के हंगामे के कारण यह विमान 40 मिनट की देरी से अपने दूसरे गंतव्य के लिए उड़ान भर सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें