फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा ने किसानों के आंदोलन को किया दागदार : संजय राउत

Wed, 27 Jan 2021 01:51 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना सासंद संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना सासंद संजय राउत ने मंगलवार को दिल्ली के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की आलोचना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय शर्म की बात है जिसने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को दागदार बना दिया है। सांसद ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जो भी हुआ उसके लिए केन्द्र को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

विज्ञापन


संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण दिल्ली में हालात बिगड़े हैं और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने के मुद्दे पर उन्हें आत्मावलोकन करने की जरुरत है। राउत ने कहा कि अगर केन्द्र में किसी और पार्टी की सरकार होती तो अभी तक इस्तीफे की मांग होनी शुरू हो गई होती।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित किसानों के ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति भी दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


कई जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा। किसानों का एक समूह लाल किला भी पहुंच गया और वहां गुंबद पर तथा ध्वजारोहण स्तंभ पर झंडे लगा दिए। इस स्तंभ पर केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें