फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: सात साल में कितने कश्मीरी पंडित घाटी पहुंचे? टारगेट किलिंग पर संजय राउत ने मोदी सरकार को घेरा

Fri, 13 May 2022 10:23 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घाटी में शुक्रवार को टारगेट किलिंग की दूसरी घटना सामने आई है। पुलवामा के गुदूरा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी है। इससे पहले बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
संजय राउत, शिवसेना सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में लगातार हो रही हिंसा पर शिवसेना ने केंद्र और गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। गुरुवार को पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर राउत ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। तो ये किसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बन रहे इस माहौल को खत्म करने के लिए केंद्र को कड़ा फैसला लेना चाहिए।

विज्ञापन


 कश्मीरी पंडितों पर गंभीरता से सोचे सरकार
शिवसेना सांसद ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की बात हो रही थी। सात साल में कितने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी हुई पता नहीं। लेकिन जो वहां रह रहे थे उनको भी रहने नहीं दिया जा रहा है, उनकी भी हत्या हो रही है। मुझे लगता है गृह मंत्री को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। राउत ने हर घटना के लिए पाकिस्तान को घेरने की सरकार की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर उंगली न उठाएं, लेकिन देखें कि कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में गुरुवार शाम को आतंकियों ने तहसील कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी। वहीं पुलवामा में शुक्रवार सुबह दहशतगर्दों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें