फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के नेता सचिन सावंत की मुंबई में गोली मारकर हत्या

Mon, 23 Apr 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सचिन सावंत
विज्ञापन
मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार शाम कांदिवली के गोकुल नगर इलाके की है। जहां दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सावंत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। माना जा रहा है कि रंजिश के चलते उनकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सावंत अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी ने पीछे से आवाज दी। उन्होंने बाइक रोकी और पीछे की ओर चले गए। तभी दो बाइक सवार लोग आए और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, घटना को अंजाम देते ही आरोपी फरार हो गए। वह शिवसेना में शाखा प्रमुख थे।

46 वर्षीय सावंत को तुरंत ही बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सचिन सावंत पर इससे पहले भी हमला हो चुका था। 2009 में भी उनपर गोली चलाई गई थी। वह पार्टी के काफी पुराने नेता थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें