फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिक्षकों को सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर हथियार दे सरकार, शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने की मांग

Wed, 01 Jun 2022 09:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने कहा कि लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर में एक हिंदू शिक्षक की हत्या में शामिल लोग महिलाओं को वापस घरों में घसीटना चाहते हैं। 
विज्ञापन
नीलम गोर्हे - फोटो : twitter@neelamgorhe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों के चलते विवादो में रहने वाली शिवसेना नेता नीलम गोर्हे एक बार फिर चर्चा में हैं। ताजा मामला उनके एक वीडियो से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में वो शिक्षकों को हथियार देने की बात कहती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार के लिए शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें हथियार देना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर में एक हिंदू शिक्षक की हत्या के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर में एक हिंदू शिक्षक की हत्या में शामिल लोग महिलाओं को वापस घरों में घसीटना चाहते हैं। शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने केंद्र सरकार और कश्मीर सरकार से मांग करते हुए कहा कि ये मामला हत्या के साथ ही महिलाओं के सम्मान से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने कहा कि सरकार को लड़कियों को शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं की सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें हथियार भी देना चाहिए। 

नवनीत राणा को लेकर भी दिया था बयान
गौरतलब है कि शिवसेना नेता नीलम गोर्हे अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सांसद नवनीत राणा को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नवनीत राणा अभिनेत्री है। वह अच्छा अभिनय करती हैं। लगता है उनको राजनीति नहीं करनी है, उन्हें अभिनय ही करना है।
विज्ञापन


कश्मीर में हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 31 मई को आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की  हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा। 

घाटी में हुई इस हत्या के विरोध में कश्मीर पंडित कर्मचारियों के एक समूह ने श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि आतंकियों की ये कायराना हरकत पहली बार नहीं हुई है। मई में किसी गैर-मुस्लिम सरकारी कर्मचारी की इस तरह की यह दूसरी हत्या है। इससे पहले 12 मई को बडगाम जिले के तहसीलदार कार्यालय में लिपिक राहुल भट की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें