फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज पहुंचेंगे अयोध्या, पहली बार अकेले करेंगे रामलला के दर्शन 

Wed, 15 Jun 2022 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले आदित्य ठाकरे 24 नवंबर, 2018 और सात मार्च, 2020 को भी अयोध्या आ चुके हैं। हालांकि, दोनों बार उनके पिता उद्धव ठाकरे उनके साथ थे। यह पहली बार है जब वह अकेले रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे व मंत्री आदित्य ठाकरे आज अयोध्या आ रहे हैं। वह महाराष्ट्र स्थित अपने घर से रवाना हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, पहले वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, आदित्य ठाकरे तीसरी बार अयोध्या का दौरा करेंगे। हालांकि, यह पहली बार है जब वे अकेले यहां पहुंच रहे हैं। इससे पहले आदित्य ठाकरे 24 नवंबर, 2018 और सात मार्च, 2020 को भी अयोध्या आ चुके हैं। हालांकि, दोनों बार उनके पिता उद्धव ठाकरे उनके साथ थे।

विज्ञापन


संजय राउत पहले ही पहुंच चुके हैं अयोध्या 
आदित्य ठाकरे के दौरे से पहले शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। खबरों के मुताबिक, आदित्य ठाकरे के दौरे की तैयारियों को लेकर संजय राउत अयोध्या पहुंचे थे। वह सोमवार को अयोध्या आए थे। इसके अलावा सोमवार को तीन स्पेशल ट्रेनों से शिवसैनिक भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।

छह घंटे रहेंगे अयोध्या में 
आदित्य ठाकरे करीब छह घंटे अयोध्या में रहेंगे। यह पूरी तरह से उनका धार्मिक कार्यक्रम है। आदित्य सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद सरयू की महाआरती में शामिल होकर दुग्धाभिषेक करेंगे। शहर के इस्कान मंदिर में दर्शन-पूजन का भी उनका कार्यक्रम है।
विज्ञापन


5:30 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी
आदित्य ठाकरे बुधवार दोपहर करीब एक बजे पंचशील होटल पहुंचेंगे। अपराह्न 3:30 बजे पत्रकारों से वार्ता करने के बाद वे शहर के रामनगर स्थित इस्कान मंदिर में 4:45 बजे दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर निर्माण कार्य के भी साक्षी बनेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे सरयू तट पहुंचेंगे।

1200 शिवसैनिक भी पहुंच रहे अयोध्या 
जहां वे मां सरयू का दुग्धाभिषेक कर महाआरती में शामिल होंगे। आदित्य के दौरे को लेकर शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने सोमवार शाम से ही अयोध्या में डेरा डाल दिया है। अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र से करीब 1200 शिवसैनिक भी अयोध्या आ रहे हैं। इससे पूर्व मनसे प्रमुख राजठाकरे ने पांच जून को अयोध्या आने का एलान किया था लेकिन उनका अयोध्या दौरा रद्द हो गया। उनके कार्यक्रम के तुरंत बाद शिवसेना ने भी आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें