शिवसेना ने वर्ष 1990 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसमें 183 में से पार्टी के 52 प्रत्याशियों को जीत मिली थी। इससे एक साल पहले वर्ष 1989 में हुए लोकसभा चुनावों में पहली बार शिवसेना का कोई नेता जीतकर संसद पहुंचा था। बॉम्बे नॉर्थ सेंट्रल सीट से जीते विद्याधर संभाजी गोखले शिवसेना के पहले सांसद थे।
'किंग मेकर का बेटा बना किंग'
शिवसेना के इस समय लोकसभा में 18 सांसद हैं। बाला साहेब ने खुद कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। ठाकरे 90 के दशक में महाराष्ट्र की राजनीति में किंगमेकर रहे थे, लेकिन वर्ष 2019 में उनका परिवार किंगमेकर से किंग की भूमिका में आ गया। बाला साहेब के बेटे उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने और पोते आदित्य ठाकरे ने विधानसभा चुनाव लड़ा।